डी ए वी पब्लिक स्कूल पुंडरी में वैदिक संस्कार कार्यक्रम आयोजित

डी ए वी पब्लिक स्कूल पुंडरी के प्रांगण में वैदिक संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्य श्रीमती साधना बक्शी जी ने की।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन  किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर वैदिक संस्कार से संबंधित प्रश्न पूछे गए। स्कूल के गुरु विरजानंद सरस्वती सदन, महात्मा आनंद स्वामी सदन, और स्वामी दयानंद सरस्वती सदन ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गुरुवीरजानंद सरस्वती सदन के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया। अंत में शांति पाठ और जय घोष के साथ कार्यक्रम का  समापन किया गया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *